सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली  :  दिवंगत उद्योगपति और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार एक बार फिर विवादों में है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड को पत्र लिखकर 25 जुलाई 2025 को प्रस्तावित एनुअल जनरल मीटिंग को स्थगित करने की मांग की है।

रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि संजय कपूर की मौत के बाद, कंपनी और परिवार की संपत्ति को हड़पने के लिए दस्तावेजों का दुरुपयोग और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लिखा कि पारिवारिक विरासत को लेकर कई संदिग्ध गतिविधियाँ सामने आई हैं।

रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने प्रेस से बातचीत में कहा, “रानी कपूर न सिर्फ कपूर परिवार की मुखिया हैं, बल्कि सोना ग्रुप की संस्थापक सदस्य भी रही हैं। अपने इकलौते बेटे की असामयिक मृत्यु के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाई थीं, और तभी से कुछ गंभीर और असामान्य घटनाएं सामने आने लगीं।”

उन्होंने दावा किया कि रानी कपूर को संजय कपूर की मौत के कारणों और बाद की गतिविधियों को लेकर कई आशंकाएँ हैं। ऐसे में एनुअल जनरल मीटिंग  को तत्काल स्थगित किया जाना चाहिए, जब तक सभी दस्तावेज़ों और दावों की निष्पक्ष जांच न हो जाए।

यह मामला अब कॉरपोरेट गवर्नेंस, पारिवारिक विरासत और कानूनी प्रक्रिया के केंद्र में आ गया है।

#रानीकपूर #संजयकपूर #सोनाकॉमस्टार #विरासतविवाद #कॉरपोरेटविवाद #पारिवारिकविवाद #AGMविवाद #व्यवसायसमाचार