सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : बॉलीवुड फिल्म ‘रांझणा’ ने न केवल धनुष को हिंदी सिनेमा में एक मजबूत पहचान दिलाई, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली। पर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए निर्देशक आनंद एल राय की पहली पसंद धनुष नहीं बल्कि रणबीर कपूर थे?

निर्देशक आनंद एल राय ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि वह कुंदन के किरदार के लिए एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो ज़मीन से जुड़ा हो और किरदार में पूरी तरह ढल सके। रणबीर कपूर में उन्हें यह काबिलियत नज़र आई, लेकिन रणबीर उस समय अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे और डेट्स नहीं दे सके।

इस वजह से आनंद एल राय ने साउथ सुपरस्टार धनुष को फिल्म में कास्ट किया, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया। जोया के इश्क में पागल कुंदन के किरदार ने धनुष को देशभर में लोकप्रिय बना दिया। फिल्म रांझणा आज भी हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है।

अब एक बार फिर आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी पर्दे पर लौट रही है फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के ज़रिए, जिसमें कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज़ होगी और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

#धनुष #रणबीरकपूर #रांझणा #आनंदएलराय #कृतिसेनन #तेरेइश्कमें