सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ पहले से ही 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है—बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस फिल्म में एक शक्तिशाली कैमियो करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर का रोल मात्र एक झलक नहीं बल्कि फिल्म के आखिरी 15 मिनट में एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस होगा।
राजस्थान में शूट हुआ क्लाइमेक्स
इस एक्शन सीन को राजस्थान की भव्य लोकेशनों पर शूट किया गया है, जिसमें रजनीकांत और आमिर के बीच क्लासिक फेस-ऑफ होगा। बताया जा रहा है कि यह सीक्वेंस फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट होगा। आमिर ने इस रोल के लिए 10 दिनों का शूटिंग शेड्यूल तय किया, जिससे साफ है कि यह कैमियो किसी लार्जर दैन लाइफ रोल से कम नहीं होगा।
350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ एक मेगा बजट एक्शन थ्रिलर है, जिसकी लागत ₹350 करोड़ बताई जा रही है। फिल्म में रजनीकांत और आमिर के अलावा नागार्जुन, उपेन्द्र और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का एनर्जेटिक डांस नंबर ‘Chikitu’ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
कब होगी रिलीज?
‘कुली’ 14 अगस्त 2025 को हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है।
अब सबकी निगाहें टिकी हैं रजनीकांत और आमिर खान के इस ऐतिहासिक आमने-सामने पर।
#राजनीकांत, #आमिर_खान, #कुली_फिल्म, #बॉलीवुड_न्यूज़, #एक्शन_सीन, #क्लाइमेक्स, #लोकेश_कनगराज, #फिल्म_2025