ITDC India e-Press / Agencies
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार ने सौजन्य मुलाक़ात कर राज्य में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, महानिरीक्षक सीआरपीएफ श्री नलिन प्रभात और महानिरीक्षक सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ मुख्यालय श्री प्रकाश डी. उपस्थित थे।