सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत और नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट यात्रियों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई या नहीं।

यह नियम 6 जून से बीकानेर डिवीजन में लागू किया गया है और इसे चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू किया जाएगा। हालांकि, यह नियम तत्काल टिकटों पर लागू नहीं होगा। तत्काल टिकटों की बुकिंग और कन्फर्मेशन प्रक्रिया पूर्ववत ही रहेगी।

रेलवे ने वेटिंग टिकट पर यात्रा को लेकर भी सख्ती बरती है। अब वेटिंग टिकट वाले यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्हें केवल जनरल कोच में यात्रा करने की अनुमति होगी। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस पर ₹250 से ₹440 तक जुर्माना और यात्रा का पूरा किराया भरना होगा।

वहीं, रेलवे ने ऑटो अपग्रेडेशन के नियमों में भी बदलाव किया है। अब स्लीपर क्लास से अधिकतम 2A तक ही अपग्रेड होगा, जबकि पहले यह फर्स्ट AC तक संभव था। इससे उच्च श्रेणी के कोचों में अनावश्यक भीड़ रोकी जा सकेगी।

IRCTC से टिकट बुक करने पर अब OTP आधारित मोबाइल वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। इन सभी बदलावों का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और सिस्टम को पारदर्शी बनाना है।

#भारतीयरेलवे #वेटिंगलिस्ट #रेलवे_नियम #रेलवे_समाचार #IRCTC #रेलयात्रा