सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। रायपुर रेल मंडल ने 17 सितंबर को भाटापारा रेलवे स्टेशन और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की टीमों ने सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों की जांच की, जिसमें नियम उल्लंघन के कुल 316 मामले पकड़े गए।

जांच में 202 यात्री वैध टिकट के बिना यात्रा करते पाए गए। इन यात्रियों से रेलवे ने ₹1,89,800 वसूल किए। वहीं, 71 यात्री अनियमित या गलत टिकट के साथ यात्रा करते मिले, जिनसे ₹50,775 की राशि प्राप्त हुई।

अभियान के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने के 41 मामले भी सामने आए। इन मामलों में रेलवे ने ₹4,700 वसूले। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान दो अनधिकृत वेंडर भी पकड़े गए, जिनसे ₹4,000 की राशि ली गई।

पूरे अभियान में 316 मामलों से रेलवे को कुल ₹2,49,275 का राजस्व मिला। इस कार्रवाई में 25 से अधिक टिकट जांच कर्मचारी और Railway Protection Force (RPF) के चार जवान शामिल रहे।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जांच अभियान बिना टिकट और अनियमित यात्रा को हतोत्साहित करने तथा यात्रियों को वैध टिकट रखने और रेलवे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जाते हैं।


Hashtags: #छततसगढ #भपल #रयपररलम #भटपर #टकटजच #रलवजर #रयपरर #बनटकट #RPF #ChhattisgarhState