सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में ई-सेल एवं इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा तेजस्विनी फेयर का भव्य आयोजन किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता कौशल, सृजनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता की भावना का विकास करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी, रजिस्ट्रार डॉ. महेश वंजानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि ‘तेजस्विनी फेयर’ छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ
व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का एक उत्कृष्ट मंच है, जो उन्हें भविष्य में सफल उद्यमी बनने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल बताया और विद्यार्थियों को ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझते हुए नवीन विचारों पर कार्य करने का संदेश दिया।

मेले में छात्राओं द्वारा लगभग 25 आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें हस्तशिल्प, रेजिन आर्ट, आभूषण, गृह सज्जा सामग्री, पारंपरिक खाद्य पदार्थ एवं ऑर्गेनिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट सृजनशीलता और उद्यमशीलता का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर बेस्ट स्टॉल का अवार्ड जै़नब खान, बी.बी.ए. प्रथम वषर्, एवं इनोवेटिव स्टॉल अवार्ड नफीसा हसन, बी.सी.ए. तृतीय वर्ष और हौरा हसन, बी.बी.ए. तृतीय वर्ष को दिया गया।
उत्सव एवं उत्साह से ओत-प्रोत यह आयोजन महाविद्यालय की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, जिसके माध्यम से संस्थान अनुभवात्मक अधिगम और नवाचार के जरिए युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महाविद्यालय प्रबंधन ने आयोजन की सफलता पर संपूर्ण टीम को बधाई दी।
#रेलचिकित्सालयभोपाल #स्वास्थ्यजागरूकता #फिटनेस #संगोष्ठी #HealthAwareness #FitnessSeminar