सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वार्ड क्रमांक 50 स्थित शील पब्लिक स्कूल में “मन की बात” कार्यक्रम के 124वें संस्करण का श्रवण स्थानीय रहवासियों के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के किलों और भोपाल की स्वच्छता के लिए कार्यरत “सकारात्मक सोच” संस्था की महिलाओं की सराहना को प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों में दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प का संचार कर रहे हैं।डॉ. यादव ने कहा कि 10 अगस्त को रायसेन में विशाल रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन समिट में 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे रोजगार को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपये अतिरिक्त शगुन देने की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार बहनों की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने भोपाल के रातापानी अभयारण्य की विशिष्टता और “वसुधैव कुटुम्बकम” के भाव की चर्चा करते हुए कहा कि यह मनुष्य और प्रकृति के सह-अस्तित्व का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे बुंदेलखंड के ऐतिहासिक किलों
की यात्रा कर गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़ें। कार्यक्रम में रविन्द्र यति, राहुल कोठारी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
#रेलकोचफैक्ट्री #भूमिपूजन #भोपालविकास #रेलपरियोजना #मेकइनइंडिया #औद्योगिकविकास