सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। हाल ही में दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद के बाद वे दोपहर करीब सवा दो बजे पटना के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल पहुंचे। यहां उन्होंने आइनॉक्स थिएटर में ज्योति बा पर आधारित फिल्म ‘फूले’ देखी।
लेकिन इस दौरान पार्टी के ही कई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का विरोध किया। आरोप था कि पार्टी द्वारा जारी किए गए पास होने के बावजूद उन्हें फिल्म देखने के अंदर जाने से रोक दिया गया। कार्यकर्ता हॉल के बाहर जुट गए और पार्टी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, फिल्म के लिए 400 स्पेशल पास जारी किए गए थे, लेकिन कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्हें किसी भी हालत में अंदर प्रवेश नहीं मिला, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया गया अपमान है।
इस घटना ने कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान और तनाव को और भी बढ़ा दिया है। इस मामले में पार्टी नेतृत्व की चुप्पी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दोनों चर्चा में हैं। फिलहाल, यह देखना बाकी है कि पार्टी नेतृत्व इस विवाद को कैसे संभालेगा।
#राहुल_गांधी #पटना_विरोध #कांग्रेस_प्रदर्शन #सिटी_सेंटर_मॉल #राजनीतिक_विवाद #बिहार_दौरा #फिल्म_देखने_विवाद