सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) टूर्नामेंट में भाग लेने रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम के एल यूनिवर्सिटी विजयवाड़ा पहुंच गई है। टीम में बतौर कोच आशीष अर्गल और मैनेजर सुमित कुमार सिंह की अगुवाई में टीम खिताबी मुकाबले में दावेदारी पेश करेगी। यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। ज्ञात हो कि हाल ही में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल की पुरुष बैडमिंटन टीम ने वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही आरएनटीयू की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई किया था।
पुरुष टीम में मृदुल भिरयानी बीबीए द्वितीय वर्ष, अगद बवेजा बीबीए द्वितीय वर्ष, अस्मित श्रीवास्तव बीबीए द्वितीय वर्ष, आशय कर्दे बीए तृतीय वर्ष, विनय शर्मा बीकॉम तृतीय वर्ष, यशपाल यादव बीपीईएस तृतीय वर्ष, उज्जवल गोयल बीपीईएस प्रथम वर्ष मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
खिलाड़ियों को प्रतिभागिता हेतु विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ संगीता जौहरी और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दीं।
#रवीन्द्रनाथ_टैगोर_विश्वविद्यालय #पुरुष_बैडमिंटन #बैडमिंटन_टीम #विजयवाड़ा #इंटर_यूनिवर्सिटी #खेल_समाचार #विद्यार्थी_खिलाड़ी