सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल में दो दिवसीय “मेगा ओपन जॉब फेयर-2025” का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य स्नातकों और शिक्षार्थियों को रोजगार एवं इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति आर. पी. दुबे, कुलसचिव संगीता जौहरी और आईसेक्ट ग्रुप के प्लेसमेंट हेड उद्दीपन चटर्जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग ने किया। देशभर की प्रमुख कंपनियों और उद्योगों ने इसमें भाग लिया, जिनमें हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, ASA, टैफे मोटर्स, आर्टेक इंफोसिस्टम्स, कात्यायनी ऑर्गेनिक्स, एआईसेक्ट लिमिटेड, एनिग्मा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल थीं।सांसद चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास है।

वहीं डॉ. अदिति चतुर्वेदी ने युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुसार कौशल अर्जित करने पर बल दिया। कुलपति दुबे ने विश्वविद्यालय की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली की सराहना की।

इस अवसर पर ” आरएनटीयू न्यूज़लेटर” और “मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल)”न्यूज़लेटर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में शारदा ऑडिटोरियम में सरस्वती वंदना और पारंपरिक स्वागत से गरिमामयी शुरुआत हुई। यह जॉब फेयर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक अवसर प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
#रबीन्द्रनाथटैगोरविश्वविद्यालय #मेगा ओपन जॉब फेयर #जॉबफेयर2025 #रोजगार #स्किलडेवलपमेंट #इंटरशिप #भर्तियां