सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के सभागृह में, तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय परिचर्चा (क्वेस्ट) में सहभागिता की।

यह परिचर्चा (क्वेस्ट), प्रदेश के समस्त तकनीकी शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता, दक्षता, उपयोगिता, स्थायित्व एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में विस्तृत विचार मंथन के लिए प्रारंभ की गई एक राज्य स्तरीय पहल है।

इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा रघुराज राजेन्द्रन, कुलगुरु राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय राजीव त्रिपाठी, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन भरत शरण सिंह, आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा एवं सीईओ ग्लोबल स्किल्स पार्क गिरीश शर्मा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, उनके प्रतिनिधि, विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
#क्वेस्ट_परिचर्चा #तकनीकी_शिक्षा #गुणवत्ता #समयबद्धता #भोपाल_कार्यक्रम #राज्य_स्तरीय_मंथन