सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा स्टूडेंट नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम के अंर्तगत एआई वॉन्ट रिप्लेस यू बट समवन यूजिंग एआई विल माइंडसेट शिफ्ट फॉर फ्यूचर लीडर्स विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. विजय टंडन, डीन, इंटरनेशनलाइजेशन, यूएआई, यूनिवर्सिटी उपस्थित थे। प्रो. टंडन ने सत्र को अत्यंत रोचक एवं संवादात्मक बनाया। उन्होंने छात्राओं को सृजनशील, नैतिक और जिम्मेदार नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। क्विज, टंग ट्विस्टर्स और सामान्य ज्ञान प्रश्नों के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को सक्रिय रूप से जोड़ा और यह संदेश दिया कि वास्तविक शिक्षा कक्षा के बाहर अनुभवों से प्राप्त होती है।

उन्होंने छात्राओं को भविष्य के कार्यक्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेटावर्स, ऑटोमेशन, थ्रीडी पेंटिंग, ब्लॉकचैन और क्वांटम कंप्यूटिंग के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही, छात्राओं को उत्पादों और उनकी पैरेंट कंपनियों पर शोध करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे उद्योग की प्रवृत्तियों और करियर अवसरों से अवगत रह सकें। अपनी बात को विस्तार देते हुए आपने कहा कि एआई आपकी नौकरियां लेगा। लेकिन आप उससे अगले स्तर तक सीखिए, अपनाइए, और विकसित होइए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने इस सत्र की सराहना करते हुए कहा यह सत्र हमारे विद्यार्थियों को भविष्य के कार्यबल की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने की एक सशक्त पहल है। छात्राओं के लिए यह सत्र अत्यंत रोचक, जानकारीपूर्ण और दृष्टिकोण बदलने वाला रहा। कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन ने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्यों को बधाई दी |
#प्रोविजयटंडन #एआई #भविष्यकानেতृत्व #छात्राओंकेलिएसत्र #ज्ञानवर्धक