सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़/ इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़ भोपाल: अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय (अबिवाहि विवि) के नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर देव आनंद हिंदोलिया ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। अपने पहले ही दिन उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार की दिशा में स्पष्ट संकेत दिए।
प्रो. हिंदोलिया ने कहा कि सभी विभागों की कमियों को चिन्हित कर समयबद्ध सुधार किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को केवल डिग्री प्रदाता संस्था के रूप में न देखकर रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का केंद्र बनाने की बात कही, ताकि छात्रों का भविष्य सशक्त बने।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी योजनाओं में अनुवाद, तकनीकी विधि और चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित कोर्स हिंदी माध्यम में तैयार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करना और स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक दक्षता प्रदान करना रहा है, जिसे अब गति दी जाएगी।
प्रो. हिंदोलिया ने कहा कि विश्वविद्यालय अब नवाचार, अनुशासन और छात्र केंद्रित दृष्टिकोण को प्राथमिकता देगा, जिससे समग्र शैक्षणिक वातावरण और अधिक प्रभावशाली बने।
यह विमर्श संवाद एक शिष्टाचार शुभकामना भेंट के दौरान हुआ, जो कि पर्यावरणविद् एवं पारिस्थितिकी विज्ञानी डॉ. एस. डी. वीरेंद्र, सीई, मीडिया कॉर्डिनेटर हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, मध्य प्रदेश भोपाल संभाग द्वारा की गई थी।
#प्रोदेवानंधहिंदोलिया #अबिवाहिविश्वविद्यालय #रोजगारोन्मुखशिक्षा #नईशैक्षिकदृष्टि #विश्वविद्यालयसमाचार