सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडसी न्यूज़/ इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़ भोपाल/लॉस एंजेलेस: संरक्षण वास्तुकला के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया गौरव मिला है। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के प्राध्यापक प्रोफेसर अजय खरे को अमेरिका के प्रतिष्ठित Getty Conservation Institute ने 2025–2026 के स्प्रिंग टर्म के लिए Guest Scholar के रूप में आमंत्रित किया है। यह गौरवपूर्ण अवसर उन्हें Getty Museum, Los Angeles में अनुसंधान हेतु प्राप्त हुआ है।
इस चयन से प्रोफेसर खरे, भारत के पहले Conservation Architect बन गए हैं जिन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। गेट्टी की यह फेलोशिप उन्हें पूरा कार्यकाल लॉस एंजेलेस में रहकर अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही, उन्हें Getty Scholar Housing में आवास और संस्थान से प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
प्रोफेसर खरे ने अपने संदेश में लिखा—
“हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं।”
उन्होंने इस उपलब्धि को अपने जीवन के 60वें वर्ष में एक नई शुरुआत बताते हुए इसे अपनी पत्नी रचना जी के साथ साझा किया, जो 1994 में यॉर्क के दिनों की याद भी ताज़ा करता है।
#अजयखरे #गेट्टीइंस्टीट्यूट #संरक्षणआर्किटेक्ट #भारतीयगौरव #आर्किटेक्चर #भारतीयवास्तुकार #अंतरराष्ट्रीयसम्मान