सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली  :  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में जारी बहस के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जहां ऑपरेशन की सफलता का ब्योरा देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया, वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम में श्रद्धालुओं को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया।

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि बैसरन घाटी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब में कहा कि हमारी सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में मार गिराया, जो पहलगाम हमले में शामिल थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आतंकियों के मारे जाने पर खुशी होनी चाहिए, लेकिन वे राजनीति कर रहे हैं।

शाह ने बताया कि इन आतंकियों के पास से पाकिस्तानी वोटर कार्ड, पाक में बनी चॉकलेट और हथियार मिले हैं, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट होती है। उन्होंने यह भी कहा कि एनआईए ने उन्हें शरण देने वालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार को घेरा। संसद में जारी बहस से यह साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत अभी थमने वाली नहीं।

#प्रियंका_गांधी #ऑपरेशन_सिंदूर #पहलगाम_हमला #श्रद्धालु_सुरक्षा #सरकार_पर_प्रश्न