सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूआईटी–आरजीपीवी), भोपाल के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “प्रवाह 2.0 – 2025” का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, नवाचार तथा प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में यूआईटी–आरजीपीवी के निदेशक प्रो. सुधीर सिंह भदौरिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. रवींद्र पटेल, तथा प्रो. रवींद्र रंदा सहित यूआईटी–आरजीपीवी के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया और विद्यार्थियों के जोश, रचनात्मकता एवं उत्कृष्ट सहभागिता की सराहना की।


प्रवाह 2.0 के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागी निम्नानुसार रहे – (1) फैशन शो में प्रियांशु सोनी प्रथम, बिंदेश्वरी तुमा द्वितीय और करण डिंगलानी तृतीय स्थान पर रहे। (2) सिंगिंग प्रतियोगिता में जयदीप अंकौले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चिन्मय दुबे द्वितीय और वत्सल पटेल तृतीय स्थान पर रहे। (3) डांसिंग प्रतियोगिता में ‘हॉरर टाइटन्स’ टीम प्रथम, ‘आईटी आर्टिस्ट’ टीम द्वितीय और ‘डेटा डायनामाइट्स’ टीम तृतीय स्थान पर रही। (4) ओपन माइक में हर्षित पवन प्रथम रहे, अनंत भाटी द्वितीय और संयुक्त रूप से शशांक देव सिंह व लक्ष्य जगताप तृतीय स्थान पर रहे। (5) रंगोली प्रतियोगिता में माहेक चौधरी प्रथम, स्नेहा मेहरा द्वितीय और स्वाति चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। (6) पेंटिंग प्रतियोगिता में भूमि चंदेलकर ने प्रथम, यश राजवैद्य ने द्वितीय और जानकी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (7) बेस्ट–आउट–ऑफ–वेस्ट प्रतियोगिता में अभि भालवी प्रथम, नम्रता पाटीदार द्वितीय और ऋषिता विश्वे तृतीय स्थान पर रहीं। (8) रील्स प्रतियोगिता में अभि भालवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ओम झा और वरुण विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया तथा राहुल अहिरवार तृतीय स्थान पर रहे। (9) ट्रेज़र हंट प्रतियोगिता में पराग सिंह बैस, अश्विन श्रीवास्तव, सात्विक जैन, देव दहिया और श्रृष्टि राजुरकर विजेता रहे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे दिन की सभी गतिविधियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, ऊर्जा और प्रतिभा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया तथा प्रवाह 2.0 का दूसरा दिन उत्साह और जोश के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

#प्रवाह2025  #छात्रकार्यक्रम #नवाचार #तकनीकीइवेंट #कैंपसमाहौल