सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पूर्व जेडीएस सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने रेप के एक मामले में दोषी ठहराया। यह मामला उनके फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय मेड के यौन शोषण से जुड़ा है। कोर्ट शनिवार को सजा का ऐलान करेगी। फैसला सुनने के बाद रेवन्ना कोर्ट से बाहर आते समय भावुक हो गया और रो पड़ा।
मेड ने अप्रैल 2023 में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि प्रज्वल ने 2021 से कई बार उसका रेप किया और किसी से बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी थी। यह मामला कर्नाटक के कुख्यात सेक्स स्कैंडल का हिस्सा है, जिसमें प्रज्वल के खिलाफ अब तक 4 एफआईआर दर्ज हैं।
पिछले साल सोशल मीडिया पर प्रज्वल के 2,000 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। आरोप है कि उसने 50 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया, जिनमें से कई के साथ बलात्कार किया गया। SIT जांच में खुलासा हुआ कि कई महिलाओं को नौकरी और दूसरे लालच देकर फंसाया गया।
2024 लोकसभा चुनाव के बाद, जब मामला सार्वजनिक हुआ, प्रज्वल देश छोड़कर जर्मनी चला गया और 31 मई को भारत लौटने पर एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ। जेडीएस ने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में उसे पहली बार दोषी करार दिया गया है।
#प्रज्वलरेवन्ना #रेपकेस #जेडीएस #कोर्टफैसला #यौनशोषण #कर्नाटक