सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल जिले के बडोरा मंडल, ग्राम बडोरा के बूथ क्रमांक 210 पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ कार्यक्रम सुना। प्रदेशभर के विभिन्न बूथों पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी सामूहिक रूप से मन की बात का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार कृषि, डेयरी, स्वदेशी उत्पादों और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए इसे सामाजिक समावेशन की दिशा में अहम कदम बताया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मन की बात संवाद और सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी मंच है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में संभावनाओं पर जोर दिया। साथ ही भारतीय पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान के संरक्षण में आधुनिक तकनीक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पाद आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय रोजगार सृजन को सशक्त करेंगे। प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं

#प्रधानमंत्री_मन_की_बात #जनसहभागिता #सामाजिक_जागरूकता #प्रदेशभर_बुथ