सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : “प्राची प्रज्ञा” अन्तर्जाल पत्रिका की दिवंगत संपादिका सुजाता मुनुकुतला की पुण्यतिथि पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय शिमला में एक विशेष कार्यक्रम “ग्रंथ लोकार्पण सारस्वत उत्सव” का आयोजन हुआ जिसमें प्राची प्रज्ञा अंतर्जाल पत्रिका के तीन मुद्रित संस्करण भास्वती, सरस्वती एवं पयस्वती का लोकार्पण हुआ जो कि दिवंगत सुजाता महोदया के लिए समर्पित थी। देश के विभिन्न प्रांतो से आए हुए मनीषियों ने डॉक्टर सुजाता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस कार्यक्रम को अत्यंत उदारता के साथ डॉक्टर मुकेश शर्मा, प्राचार्य राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पगली शिमला ने और डॉक्टर रामेश्वर दत्त एचएचएच पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ ने आयोजित किया। कार्यक्रम को, शिमला स्थित हिमाचल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने अपनी गौरवमयी उपस्थिति से गौरावान्वित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष भवानी सिंह एवं पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर ज्ञानचंद जी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को महिमान्वित किया।

महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, पंजाब एवं हिमाचल के अनेक प्रतिष्ठित विद्वान एवं विदुषियों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक साक्ष्य के रूप में संपन्न हुआ।। मैं, सुज्ञान कुमार माहान्ति, प्राची प्रज्ञा अंतर्जाल पत्रिका के मुख्य संपादक, सबके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

#प्राचीप्रज्ञा #संपादिका #श्रद्धांजलि #ग्रंथविमोचन #साहित्य