सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डाक विभाग में नए ए पी टी सॉफ्टवेयर के संचालन के तारतम्य में एक और महत्वपूर्ण पहल प्रारम्भित किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट/क्यूआर भुगतान की सुविधा मुहैया कराई जाये। मध्यप्रदेश डाक प्रीफेयरेंस के अंतर्गत 892 डाकघर में 1092 क्यूआर/पीओएस मशीन लगाई जा रही है जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट की बढ़त मिलेगी। इससे अब डाकघर में तेज और आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा के साथ साथ, उनके समय की बचत भी होगी।
नए ए पी टी सॉफ्टवेयर के लागू होने के पश्चात समस्त शाखा डाकघर में मोबाइल के माध्यम से पूर्व से ही यह सुविधा दी जा रही थी। सभी बैंक संगठनों के डाकघरों में आपूर्ति के पश्चात डाकघर में डायनेमिक क्यू आर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में डाकघर में पी ओ एस मशीनों की आपूर्ति की जा रही है और बहुत जल्द डिजिटल पेमेंट की सुविधा पूरे देश में लागू कर दी जाएगी। सम्बन्धित अधिकारियों से सलाह है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

#डिजिटलभुगतान #डाकघरसेवा #क्यूआरपेमेंट #डिजिटलइंडिया #सुविधाजनकलेनदेन