सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रायसेन पुलिस एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन की एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताहव्यापी नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान की थीम रही ‘नशे से दूरी, है ज़रूरी’, जिसके अंतर्गत जनजागरूकता रैली, व्याख्यान, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, पोस्टर और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


समापन समारोह में आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे, एसपी पंकज कुमार पांडेय, योगेन्द्र पुरोहित, राजीव अग्रवाल, संगीता जौहरी, एसडीओपी शीला सुराना सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

अभियान के अंतर्गत हिनोती गांव में जनजागरूकता रैली, स्कूल-कॉलेजों में शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन और मानव श्रृंखला के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। विश्वविद्यालय द्वारा नशा विरोधी फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिनमें आईपीएस वरुण कपूर द्वारा निर्देशित शॉर्ट मूवी विशेष आकर्षण रहीं।
कार्यक्रम के अंत में एसपी पंकज कुमार पांडेय ने उपस्थित सभी को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी गब्बर सिंह ने किया और समन्वयक सब लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में निशा पटेल, ऋतुराज और पलक मीना विजेता बने, जबकि रील प्रतियोगिता में कृति सिंह, कुंदन कुमार और राजकुमार गुर्जर ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों, ग्रामीणों और पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी रही।

#नशा_मुक्ति #टैगोर_विश्वविद्यालय #रायसेन_पुलिस #साप्ताहिक_अभियान #युवा_जागरूकता #एनएसएस #एनसीसी