सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर अर्जेंटीना पहुंचे। ब्यूनस आयर्स एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह उनका प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरा अर्जेंटीना दौरा है। इससे पहले वे 2018 में G20 समिट के लिए वहां गए थे।
मोदी इस दौरे के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलई से मुलाकात करेंगे और भारत-अर्जेंटीना बिजनेस समिट 2025 में हिस्सा लेंगे। लिथियम सप्लाई, एनर्जी, रक्षा, कृषि और व्यापार क्षेत्र में सहयोग को लेकर 6 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना है। अर्जेंटीना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लिथियम भंडार वाला देश है, जिससे भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है।
पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मोदी की यात्रा के दौरान लिथियम और एलएनजी सप्लाई के मसले पर विशेष ध्यान रहेगा।
अर्जेंटीना में लगभग 3 हजार भारतीय प्रवासी रहते हैं। भारत, अर्जेंटीना का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 2022 में द्विपक्षीय व्यापार 53 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।
इसके अलावा, दोनों देशों ने शांतिपूर्ण न्यूक्लियर प्रोग्राम, NSG सदस्यता, और फार्मास्युटिकल सेक्टर में सहयोग को लेकर भी रुचि दिखाई है। मोदी 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा पर हैं और अर्जेंटीना के बाद वे ब्राजील जाएंगे जहां वे ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे।
यह दौरा भारत-अर्जेंटीना रिश्तों को एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
#पीएम_मोदी_अर्जेंटीना_दौरा #लिथियम_समझौता #भारत_अर्जेंटीना_व्यापार #बिजनेस_समिट_2025 #जेवियर_मिलई #मोदी_विदेश_यात्रा