सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते नजर आ रहे हैं। बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा ट्रैकिंग से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी जुलाई 2025 की रिपोर्ट में पीएम मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है, जिससे वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।

यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था और इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, जर्मनी समेत 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख नेताओं की रेटिंग को शामिल किया गया। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई तीसरे स्थान पर आए।

प्रधानमंत्री मोदी की यह लगातार सफलता उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि, नीतिगत दृढ़ता और जनसंपर्क कौशल का प्रमाण मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, मोदी की घरेलू लोकप्रियता के साथ-साथ वैश्विक मंचों पर उनकी उपस्थिति, वैश्विक नेतृत्व और कूटनीतिक संतुलन ने उन्हें यह स्थान दिलाया है।

डोनाल्ड ट्रंप, जस्टिन ट्रूडो, और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जैसे नेता इस रैंकिंग में पीएम मोदी से काफी पीछे रहे।

यह सर्वे बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक प्रभावशाली और स्वीकार्य नेता के रूप में देखे जा रहे हैं।

#पीएम_मोदी #लोकप्रिय_नेता #ग्लोबल_रेटिंग #मोदी_75_प्रतिशत #विश्व_राजनीति