सीएनएन सेंट्रलन्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले के जसौली मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने 35 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बिहार में एनडीए सरकारकी विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास औरउद्घाटन किया, जिसमेंपाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना भी शामिल है।पीएम मोदी ने कहाकि “पंजा और लालटेन के गठबंधन ने बिहार को बदहाली की तरफ धकेल दिया था। आजबिहार से बना इंजन अफ्रीका जा रहा है। मढ़ौरा में बनी रेल फैक्ट्री से अफ्रीकी देशगिनी को पहला इंजन एक्सपोर्ट किया गया है, जो दर्शाता है कि बिहार अब विकास का इंजन बन चुका है।”प्रधानमंत्री नेकहा, ” आरजेडी बाबा साहेब अंबेडकर को पैरों में रखती है, लेकिन मोदीउन्हें दिल में रखता है। ये लोग दलितों और पिछड़ों का अपमान करते हैं, माफी भी नहीं मांगते।”उन्होंने यह भीजोड़ा कि आज बिहार में 55 हजार किलोमीटरसे ज्यादा ग्रामीण सड़कें बनी हैं, डेढ़ करोड़ घरोंको बिजली और जल कनेक्शन दिया गया है और 45 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं।सभा में पीएम नेएनडीए के विकास मॉडल की तुलना आरजेडी और कांग्रेस के ‘परिवारवाद’ से की और कहा,”हमारा नारा है सबका साथ,सबका विकास। लेकिन ये लोग सिर्फ अपने परिवार केहितों की सोचते हैं।”कार्यक्रम केदौरान पीएम मोदी नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम के साथ खुली गाड़ी में मंच तकपहुंचे और जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
#पीएममोदी #सीवानसभा #आरजेडीकांग्रेस #बिहारविकास #अफ्रीकाएक्सपोर्ट #इंजननिर्यात #राजनीतिकहमला #वंदेभारत