सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 5 अगस्त 2025 को संसद में एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। यह बैठक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार हुई है, जो राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत ‘हर हर महादेव’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि “विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।” उन्होंने कहा कि जो बातें गुप्त रहनी चाहिए थीं, विपक्ष की जिद से वे अब सार्वजनिक हो चुकी हैं, जिससे उनकी ही राजनीति कमजोर हुई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हैं और देशहित में काम करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में एनडीए सांसदों को आगामी सत्र की रणनीति, विपक्ष के हमलों से निपटने के तरीके और जनता से सीधे संवाद की योजनाओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।
यह बैठक 2024 के चुनावों में मिली बड़ी जीत और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद एनडीए के लिए एकजुटता का प्रदर्शन भी मानी जा रही है।
#ऑपरेशन_सिंदूर, #एनडीए_संसदीय_बैठक, #पीएम_मोदी, #विपक्ष_पर_तंज, #राजनीति_समाचार