सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली  :    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह यात्रा ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के आमंत्रण पर हो रही है, जो उनके पदभार संभालने के बाद पीएम मोदी की पहली ब्रिटिश यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी होगी।

यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट  रहेगा, जिसे लेकर पिछले तीन वर्षों से बातचीत चल रही थी। इस एग्रीमेंट को भारतीय कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और अब यह ब्रिटिश संसद की स्वीकृति की प्रतीक्षा में है।

क्या है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ?

यानी मुक्त व्यापार समझौता, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के उत्पादों और सेवाओं पर आयात-निर्यात शुल्क या तो घटा देते हैं या समाप्त कर देते हैं। इससे दोनों देशों की कंपनियों को लागत में कमी और व्यापार में तेजी का लाभ मिलता है।

एफटीए के फायदे

भारत के लेदर, फुटवियर, कपड़ा, खिलौने और जेम्स-ज्वेलरी जैसे उत्पाद ब्रिटेन में टैक्स-फ्री एक्सपोर्ट हो सकेंगे। वहीं ब्रिटेन की व्हिस्की, कारें और कुछ हाई-एंड प्रोडक्ट्स भारत में सस्ते होंगे। 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। डिजिटल, इंजीनियरिंग और मार्केटिंग सेक्टर में नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

अन्य पहल इस यात्रा में पीएम मोदी के साथ वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका इस डील को अंतिम रूप देने में अहम रही है। दौरे के बाद पीएम मोदी दो दिन के लिए मालदीव भी जाएंगे। यह यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने और वैश्विक मंच पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

#पीएम_मोदी #ब्रिटेन_दौरा #भारत_यूके_एफटीए #किंग_चार्ल्स #कीर_स्टार्मर #मुक्त_व्यापार_समझौता