सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 20वीं किस्त को लेकर करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। अब तक जून के आखिरी सप्ताह में यह राशि जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि पैसा आखिर कब आएगा।
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों को 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में देती है। प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है, जो सीधा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 20वीं किस्त के लिए इंतजार जारी है।
क्यों नहीं आया अब तक पैसा?
सरकार की ओर से अभी तक 20वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, किस्त पर आंतरिक समीक्षा और पात्रता की फिर से जांच की जा रही है, ताकि अपात्र लाभार्थियों को रोका जा सके।
जल्द आ सकता है पैसा
संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार जुलाई की शुरुआत में या उससे पहले यह राशि जारी कर सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने पीएम किसान पोर्टल पर लॉगिन कर अपना स्टेटस चेक करते रहें।
महत्वपूर्ण सलाह:
अगर आपको अब तक पैसा नहीं मिला है, तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना नाम, स्टेटस और e-KYC स्थिति जरूर जांचें। जरूरत पड़ने पर अपने कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
#पीएमकिसान, #किसानयोजना, #20वींकिस्त, #PMKisanSammanNidhi, #केंद्रसरकारयोजना, #खेतीकिसानी, #सरकारीयोजना