सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को वाराणसी के सेवापुरी स्थित बनौली गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई। इस किस्त के तहत करीब 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ₹20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है।

हालांकि, कई किसानों के खाते में अभी तक यह किस्त नहीं पहुंची है, जिससे वे चिंतित हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर “लाभार्थी की स्थिति”चेक करना चाहिए।

स्टेटस चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या बैंक खाता नंबर डालें। अगर ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूलेख सत्यापन सही दिख रहा है, तो आपकी किस्त जल्द आ जाएगी। लेकिन अगर इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है।

समस्या होने पर किसान 1800-180-1551 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के माध्यम से शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

योजना का लाभ पाने के लिए सभी दस्तावेज और विवरण सही और अपडेटेड होना जरूरी है।

#पीएमकिसान #किसानयोजना #20वींकिस्त #पीएममोदी #किसानसमाधान #PMKisan2025