सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के बीच हुई अहम बैठक में राज्य को बड़ी सौगात मिली है। पीएम जनमन योजना (बैच-II, 2025-26) के तहत छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे 6,569.56 मीटर लंबे 100 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा।

यह राशि विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों में निवासरत विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों को लाभ पहुंचाने हेतु स्वीकृत की गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य को 715 सड़कें (2,449.108 किमी) और 100 पुलों की मंजूरी दी जा चुकी है। इस योजना का उद्देश्य इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
बैठक के दौरान ग्रामीण स्तर पर चावल भंडारण, पंचायत स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नए घरों की स्वीकृति जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मंत्री चौहान ने राज्य सरकार से निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और गति के साथ पूरा करने की अपील की। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#पीएमजनमन #छत्तीसगढ़विकास #शिवराजसिंहचौहान #विकसितभारत #पुलनिर्माण