सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम में निर्धारित कौशल विकास की दृष्टि से सभी छात्रों को शोध से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. मंगल गौरी द्वारा दी गई।
डॉ. मंगल गौरी ने सभी संकाय के छात्रों को शोध, इंटर्नशिप एवं अप्रेंटिसशिप के बारे में पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से प्रोजेक्ट तैयार किया जाता है तथा इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप कैसे की जाती है।


महाविद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों ने इस विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेकर विभिन्न प्रकार की बारीकियों को समझा। इस विशेष वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल श्रीवास्तव की अनुमति एवं मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यशाला का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुशील नेवल के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. माधवीलता दुबे, डॉ. कीर्ति खरे, दर्शन विभाग से प्रो. कुलदीप मरावी, डॉ. कुमुदना कर्ण सहित राजनीति विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
यह आयोजन छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जानकारी से भरपूर रहा। यह कार्यशाला नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शोध, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप से संबंधित जानकारी के लिए उपयोगी सिद्ध हुई।

#प्रधानमंत्रीकॉलेजऑफएक्सीलेंस #शोधइंटर्नशिप #प्रशिक्षणकार्यशाला #उच्चशिक्षा #शैक्षणिकसमाचार #छात्रविकास