सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है नशा मुक्ति पखवाड़ा अंतर्गत परिसर में प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु परिसर के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय ने शपथ दिलाई इस अवसर पर परिसर के व्याकरण विभाग के आचार्य प्रोफेसर सुबोध शर्मा ज्योतिष विभाग के आचार्य प्रोफेसर भारत भूषण मिश्रा शिक्षा विभाग के प्रोफेसर गोविंद गोविंद पाण्डेय प्रोफेसर अशोक कुमार कछुवाह कार्यक्रम के संयोजक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार वर्मा ,नाटक विभाग के डॉ. प्रसाद भिड़े, संगीता गुंदेचा, सुमित सक्सेना सहित छात्र-छात्राओं में पंकज पाण्डेय, हर्षराज दुबे, श्रेष्ठा,मयूर सनित स्वामी राहुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। परिसर में नशा मुक्त जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है |

#केंद्रीय_संस्कृत_विश्वविद्यालय #नशा_मुक्ति_पखवाड़ा #शपथ_कार्यक्रम #जागरूकता_अभियान #भोपाल #एनएसएस #छात्र_सक्रियता