सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन ने 16 जून को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कदम रखते हुए ‘ट्रम्प मोबाइल’ नाम से नया स्मार्टफोन ब्रांड और नेटवर्क सर्विस लॉन्च की। न्यूयॉर्क स्थित ट्रम्प टॉवर में इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च की गई घोषणा ने राजनीतिक और टेक्नोलॉजी जगत में हलचल मचा दी है।
ट्रम्प मोबाइल का पहला स्मार्टफोन T1 नाम से पेश किया गया है, जिसकी कीमत $499 (लगभग ₹42,900) रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरी तरह अमेरिका में बना होगा। इसे $100 में प्री-बुक किया जा सकता है और इसकी बिक्री सितंबर 2025 से शुरू होगी।
इसके साथ ही ‘The 47 Plan’ नाम से एक मंथली नेटवर्क प्लान भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत $47.45 (₹3,950) होगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ टेलीमेडिसिन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सेवाएं शामिल होंगी।
ट्रम्प मोबाइल खुद न तो फोन बनाएगी और न ही नेटवर्क सर्विस देगी, बल्कि T1 Mobile LLC नामक कंपनी इसके निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। यह एक ब्रांड लाइसेंसिंग मॉडल पर आधारित है। कंपनी तीन प्रमुख अमेरिकी नेटवर्क प्रदाताओं से नेटवर्क क्षमता खरीदेगी।
ट्रम्प जूनियर ने कहा कि अमेरिका में 250 सीटों वाला लाइव कस्टमर सपोर्ट सेंटर भी शुरू किया जाएगा। ट्रम्प मोबाइल की आक्रामक कीमत और ‘मेड इन यूएसए’ टैग इसे ट्रम्प समर्थकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बना सकता है, लेकिन एप्पल जैसी कंपनियों को चुनौती देना एक बड़ी चुनौती होगी।
#ट्रम्पमोबाइल #T1फोन #5Gस्मार्टफोन #डोनाल्डट्रम्प #अमेरिकीस्मार्टफोन #मेडइनयूएसए #टेकन्यूज #स्मार्टफोनलॉन्च #मोबाइलन्यूज