ITDC India e-Press / Agencies

रायपुर, ।नई दिल्ली के बिकानेर हाउस में  छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति से देश की राजधानी दिल्ली के लोग रुबरु हुए। यहां आए मेहमानों ने लोक संगीत, लोक कला को जाना समझा।

लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के माध्यम से समां बांधा। वहीं, छत्तीसगढ़ी पकवानों फरा, चीला की खुशबू भी बिखरी, जिसका मेहमानों ने जमकर स्वाद लिया। यहाँ आए लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ न केवल  छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का मज़ा लिया बल्कि उनके साथ सेल्फ़ी भी ली।