सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    : साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ (Hari Hara Veera Mallu) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन से फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि, इसकी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottHariHaraVeeraMallu ट्रेंड करने लगा।

इस ट्रेंड ने तब और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब बॉबी देओल की भूमिका को लेकर कुछ वर्गों ने आपत्ति जताई और फिल्म का विरोध शुरू कर दिया।

इस पर अब पवन कल्याण ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ शब्दों में कहा –
“अगर दम है तो सामने आकर बात करें, सोशल मीडिया पर छुपकर ट्रेंड करने वालों से मैं नहीं डरता।”

उन्होंने ट्रोलर्स को यह भी कहा कि फिल्म को लेकर बेवजह की अफवाहें फैलाना बंद करें और अगर कोई आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखें।

#पवनकल्याण #हरिहरवीरमल्लू #बॉयकॉटट्रेंड #साउथसिनेमा #बॉबीडेओल #तेलुगुफिल्म #सोशलमीडिया #फिल्मविवाद