सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़/ इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़  भोपाल ; बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट हैदराबाद एवं विश्वविद्यालय के बीच सक्रिय एमओयू के अंतर्गत एक सौजन्य भेंट एवं विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘पवित्र तीर्थंकर: हार्टफुलनेस के प्रकाश में’ नामक अंग्रेज़ी पुस्तक का विमोचन हुआ, जिसे हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक गुरु श्री कमलेश पटेल ‘दाजी’ द्वारा लिखा गया है।

यह पुस्तक जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के जीवन और शिक्षाओं को हार्टफुलनेस की दृष्टि से प्रस्तुत करती है, और आध्यात्मिक समरसता की दिशा में एक अभिनव प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस भोपाल संभाग की वॉलंटियर टीम ने भाग लिया, जिनमें संभाग समन्वयक डॉ. नील केलकर, मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. एस.डी. वीरेंद्र, प्रीसेप्टर श्री पुरूषोत्तम शर्मा, श्री किचलु एवं श्री भूमरकर सम्मिलित थे।

बी.यू. कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए पुस्तक को विश्वविद्यालय की केंद्रीय पुस्तकालय में रखने की घोषणा की, जिससे छात्र और शोधकर्ता लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस एवं विश्वविद्यालय के बीच हुए एमओयू को सक्रिय करने तथा उसके अंतर्गत विस्तृत कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई

#बरकतउल्लाविश्वविद्यालय #पुस्तकविमोचन #पवित्रतीर्थंकर #जैनधर्म #साहित्यसमारोह