सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह दिन संस्थान की दो दशकों से अधिक की उल्लेखनीय शैक्षणिक यात्रा को सम्मानित करने और भावी लक्ष्यों के प्रति नई ऊर्जा के साथ अग्रसर होने का प्रतीक बना।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि: मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति प्रीति पटेल ने संस्थान के मूल उद्देश्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण, मूल्यनिष्ठ और भविष्योन्मुख शिक्षा देना रहा है। : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान देता है, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है।”इस अवसर पर : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर अजीत सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा, “आज : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जो कुछ भी है, वह हमारी कुलाधिपति प्रीति पटेल की दूरदर्शिता और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने इस संस्था को एक सपना नहीं, एक मिशन की तरह देखा और उसी भावना से इसे दिशा दी। उन्हीं के प्रयासों से यह समूह देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की सूची में शामिल हुआ है।”
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में 500 से अधिक पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर की दिशा में : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायक वक्तव्य और संस्थान की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन संस्थान के उज्जवल भविष्य के संकल्प और पर्यावरणीय चेतना के साथ हुआ।

#पटेल_ग्रुप #स्थापना_दिवस #MPU #शैक्षणिक_उपलब्धियां #वृक्षारोपण #मध्यांचल_प्रोफेशनल_यूनिवर्सिटी #पर्यावरण_संरक्षण