सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    :  पाकिस्तान के नेशनल प्रेस क्लब में गुरुवार को पत्रकारों पर पुलिस द्वारा कथित हमले के बाद पूरे पत्रकार समुदाय में गुस्सा फैल गया है। पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (PFUJ) ने शुक्रवार को देशभर में “काला दिवस” मनाने की घोषणा की है। पत्रकार संघ ने इस हमले को मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।

दरअसल, पीओजेके वकील समुदाय प्रेस क्लब में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहा था, इसी दौरान पुलिस ने पत्रकारों पर बलपूर्वक हमला कर दिया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने तत्काल जांच के आदेश दिए और कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को लाठी से पत्रकारों को घसीटते, कैमरे तोड़ते और कर्मचारियों पर हमला करते देखा जा सकता है। एक फोटो पत्रकार की शर्ट फटी और कैमरा टूटा हुआ दिखाई दिया। PFUJ अध्यक्ष अफजल बट ने कहा कि यह केवल इस्लामाबाद का मामला नहीं है, पूरे पाकिस्तान के प्रेस क्लबों में काले झंडे फहराए जाएंगे।

गृह मंत्री नकवी ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मामले में दोषियों को सजा दी जाएगी। वहीं, रावलपिंडी-इस्लामाबाद पत्रकार संघ के अध्यक्ष तारिक विर्क ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए विशेष आदेश लिया और एक बीमार कर्मचारी को भी प्रताड़ित किया।

पत्रकार संघ का कहना है कि इस घटना के विरोध और मीडिया स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुराचार दोहराने की हिम्मत न करे।

#पाकिस्तान #प्रेसक्लब #पत्रकारोंपरहमला #काला_दिवस #मीडिया_स्वतंत्रता