सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान की धरती से ‘जिहाद’ छेड़ा गया और देश के पूर्व शासकों ने इसे बढ़ावा दिया। बिलावल ने साफ कहा कि वे इस सच्चाई से भागना नहीं चाहते और पूर्व तानाशाह जिया-उल-हक पाकिस्तान के ‘जिहादीफिकेशन’ के लिए जिम्मेदार रहे हैं।
करण थापर को दिए इंटरव्यू में कबूलनामा
वरिष्ठ पत्रकार करण थापर को दिए इंटरव्यू में बिलावल भुट्टो ने यह भी कहा कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को देश के भीतर या बाहर कोई समर्थन नहीं देता। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में भी आतंकियों के हाथ को स्वीकार किया।
भारत को सौंप सकते हैं हाफिज और मसूद अजहर
बिलावल ने एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अगर भारत सहयोग के लिए तैयार हो, तो पाकिस्तान को हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है।
पाक की दोहरी नीति फिर बेनकाब
बिलावल का यह बयान पाकिस्तान की दोहरी नीतियों को उजागर करता है, जहां एक ओर वह दुनिया के सामने खुद को आतंक के खिलाफ बताने की कोशिश करता है, वहीं उसके ही नेता पाकिस्तान की धरती से जिहाद और आतंक फैलाने की बात स्वीकार करते हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी।
#पाकिस्तान #बिलावलभुट्टो #जिहादीकरण #आतंकवाद #हाफिजसईद #मसूदअजहर #पाकिस्तानीनेता #पाकिस्तानकीसच्चाई