सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के 6 निर्दोष नागरिकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद किए जाने का निर्णय लिया है। साथ ही इस घटना के प्रभावितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद किए जाने का भी निर्णय लिया है। राज्य सरकार इस घटना में मृतक जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया है।

पहलगांव में हुए आतंकी हमले में कुल २६ निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इनमें महाराष्ट्र के छह लोगों की मौत हुई थी। इनमें हेमन्त सतीश जोशी (ठाणे), अतुल श्रीकांत मोने (मुंबई), संजय लक्ष्मण लेले (ठाणे), दिलीप देसले (पनवेल), संतोष जगदाले (पुणे) और कौस्तुभ गनबोटे (पुणे की जान चली गई थी। आज कैबिनेट की बैठक में इन छह लोगों के आतंकी हमले में निधन होने पर श्रद्धांजलि दी गई।

#पहलगांवहमला #महाराष्ट्रसरकार #आर्थिकसहायता #शहीदपरिजन #50लाखमुआवजा