भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय पदयात्रा के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद श्री आलोक शर्मा ने की।
सांसद श्री शर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को वल्लभ भवन से न्यू मार्केट तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना और जन-जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में 12 नवंबर को बैरसिया में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि पदयात्रा के आयोजन स्थल और समापन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएँ। इसके लिए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में सांसद शर्मा ने मार्ग निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जन-सहभागिता और विभागीय दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आयोजन की तैयारियाँ तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति, एडीएम श्री सुमित पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।