सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मुकाबले में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बतौर नाइट वॉचमैन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़कर सबको चौंका दिया। जब भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट जल्दी गंवा दिए, तो टीम प्रबंधन ने आकाशदीप को नाइट वॉचमैन के तौर पर भेजा ताकि बचे हुए ओवरों में कोई और विकेट न गिरे।

आकाशदीप ने अपनी जिम्मेदारी को ओवल टेस्ट में आकाशदीप ने बतौर नाइट वॉचमैन जड़ा अर्धशतक, रचा इतिहासबखूबी निभाया और दूसरे दिन स्टंप्स तक टिके रहे। तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ, तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 70 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 9 शानदार चौके लगाए।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास बन जाती है क्योंकि आकाशदीप 2000 के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले केवल दूसरे नाइटवॉचमैन बने हैं। इससे पहले 2011 में इसी ओवल मैदान पर अमित मिश्रा ने नाइट वॉचमैन की भूमिका में 84 रन बनाए थे।

आकाशदीप की यह पारी भारतीय टीम को मजबूती देने के साथ-साथ उनके ऑलराउंड कौशल को भी उजागर करती है। उनकी बल्लेबाजी ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है और क्रिकेटप्रेमियों के साथ-साथ टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को भी गौरवान्वित किया है।

#आकाशदीप #ओवलटेस्ट #नाइटवॉचमैन #INDvsENG #टेस्टक्रिकेट #भारतीयटीम