संसद के चालू बजट सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा में रार बढ़ती ही जा रही है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ ही मोर्चा दिया है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नहीं बोलने दिए जाने को आधार बनाया गया है. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस अनुच्छेद 94 सी के तहत लाया गया है.

लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव पर कुल 119 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. यह नोटिस 1.14 बजे लोकसभा के महासचिव को सौंपा गया है. लोकसभा सचिवालय को विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपे . लोकसभा सचिवालय को विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर सकेंगे.

#ओमबिरला #अविश्वासप्रस्ताव #विपक्ष #लोकसभा #संसदसमाचार #राजनीतिकघटनाक्रम