सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OPPO K13x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 रखी गई है। यह फोन खासकर उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में पावरफुल परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी, और स्टाइलिश डिजाइन की उम्मीद रखते हैं।
फोन में दिया गया मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर यूजर्स को स्मूद और लैग-फ्री अनुभव देता है, वहीं इसकी 6000mAh की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है – चाहे गेमिंग हो, वीडियो कॉल या ऑनलाइन क्लास।
सबसे खास बात यह है कि इसमें 360° डैमेज प्रूफ बॉडी दी गई है, जो इसे टफ और टिकाऊ बनाती है – यानी हल्की-फुल्की गिरावट से भी फोन को नुकसान नहीं होगा। कैमरा सेटअप भी शानदार है, जिसमें AI फीचर्स से लैस सेंसर दिए गए हैं जो लो-लाइट में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक करते हैं।
डिज़ाइन के लिहाज़ से यह फोन प्रीमियम फील देता है, जो युवा वर्ग को खासा आकर्षित करेगा। OPPO K13x 5G उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है जो पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन या प्रोफेशनल जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं।
#OPPOK13x5G #बजटस्मार्टफोन #5Gफोन #OPPOफोन #तकनीक #स्मार्टफोनलॉन्च