सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में “ऑपरेशन सिंदूर” और हालिया पहलगाम आतंकी हमले पर जबरदस्त बहस और हंगामा देखने को मिला। दोपहर 12 बजे से इस विषय पर विशेष चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी सांसदों के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह सफल करार देते हुए बताया कि नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा और जवाबी नीति का प्रतीक है। विपक्ष के सवालों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर सवाल करना है तो पूछिए कि भारत ने कितने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।
हालांकि, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सवाल उठाया कि जब हमले की जानकारी पहले थी तो उसे रोका क्यों नहीं गया? उन्होंने पूछा कि 26 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने पीएम की “56 इंच की छाती” घट जाती है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष पर “पाकिस्तान की भाषा” बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह चर्चा आगामी 16 घंटे तक जारी रहने वाली है, जो आने वाले दिनों में और भी गर्मा सकती है।
#लोकसभा #ऑपरेशनसिंदूर #पहलगामहमला #विपक्षहंगामा #राजनाथसिंह #पीएममोदी #संसदसत्र #गौरवगोगोई