सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल नई दिल्ली :   मई 2025 में भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। अब सरकार ने पाकिस्तान से आ रहे अवैध माल को रोकने के लिए एक नया अभियान ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ शुरू किया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय ने 12.04 करोड़ रुपये मूल्य का पाकिस्तान-निर्मित सामान जब्त किया है, जो संयुक्त अरब अमीरात  के रास्ते भारत में लाया जा रहा था। जुलाई 2025 तक इस ऑपरेशन में पांच बड़े मामले दर्ज किए गए हैं।

यह अभियान पाकिस्तान से भारत में अवैध माल की आपूर्ति रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, खासतौर पर ऐसे सामान पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो तीसरे देशों के रास्ते भारत पहुंचाए जा रहे हैं। सरकार ने कहा है कि इस तरह के गैरकानूनी व्यापार को खत्म करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।

इस अभियान से भारत के घरेलू बाजार को संरक्षित करने के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों को वित्तीय सहायता मिलने से भी रोका जाएगा। सरकार का कहना है कि ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ से देश की सुरक्षा मजबूत होगी और अवैध व्यापार की रोकथाम में मदद मिलेगी।

#ऑपरेशन_डीप_मैनिफेस्ट #पाकिस्तान_से_माल_जब्ती #भारत_सरकार #DRI #अवैध_माल