सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़/ इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़ राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, मध्य प्रदेश में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “ओपेसिटी’26 – रास्तें” के दूसरे दिन पूर्व छात्रों की भागीदारी, संवाद सत्र, खेल प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।


मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर के. जैन (पूर्व कुलपति, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय; संस्थापक निदेशक, आईआईटी गांधीनगर) ने विद्यार्थियों और एलुमनाई से संवाद कर नवाचार, नेतृत्व और संस्थागत विकास पर विचार रखे। एलुमनाई द्वारा पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।
इसके बाद निदेशक महोदया की अध्यक्षता में संकाय सदस्यों और ग्रुप ‘A’ गैर-शिक्षण अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के विकास और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा हुई।
दोपहर बाद ओपन माइक, ज़ुम्बा सत्र (छात्रा मुस्कान के नेतृत्व में) और स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
रात 8 बजे से 10 बजे तक एम्फीथियेटर में कलाकार आकृति मेहरा की संगीतमय प्रस्तुति हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
आयोजकों के अनुसार, उत्सव के अंतिम दिन खेल प्रतियोगिताएँ, फैशन शो और समापन समारोह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

#ओपेसिटी26 #एनआईडी_मध्यप्रदेश #एलुमनाई_मीट #डिजाइन_उत्सव #संगीतमय_संध्या #कैंपस_इवेंट #छात्र_उत्सव #Bhopal