ITDC India e-Press / Agencies

जगदलपुर , छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न विभागों द्वारा भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इस कारण जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में पंजीयन, नवीनीकरण एवं योग्यता जुड़वाने हेतु आवेदकों की अत्यधिक भीड़ है। जिसके कारण आवेदकों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं योग्यता जुड़वाने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। वे ऑनलाईन पंजीयन करवाये ताकि भीड़ से बचा जा सके।

ऑनलाईन पंजीयन, यदि आवेदकों के पास इंटरनेट की सुविधा है तो अथवा किसी भी इंटरनेट कैफे से ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है। इस के लिये वेब साईट bastar.gov.in   में जाकर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें एवं चाही गई जानकारी वेबसाईट पर अंकित करें। व्यक्तिगत योग्यता भरकर सम्मीट पर क्लिक करें। जिससे आपका पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा, जो तीन माह के लिये वैद्य होगा किसी प्रकार के सील व हस्ताक्षर की आवश्यकता नही होगी। तीन माह के भीतर उक्त पंजीयन का संबंधित कार्यालय में सम्पूर्ण मूल अंक सूची सहित उपस्थित होकर सील एवं हस्ताक्षर युक्त पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।