सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  / नई दिल्ली  : ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई, जब एनएसई पर इसके स्टॉक्स 39.76 रुपये के ऑल टाइम लो पर पहुंच गए। यह अगस्त 2024 में बनाए गए 157.40 रुपये के उच्चतम स्तर से करीब 75% की गिरावट है। शेयर की यह कमजोरी निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हो रही है।

गिरावट की मुख्य वजह कंपनी की कमजोर तिमाही नतीजे, लगातार ब्लॉक डील्स और बड़े निवेशकों—जैसे हुंडई और किआ द्वारा हिस्सेदारी घटाना—मानी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 10 जुलाई को करीब 1.29 मिलियन शेयरों की ब्लॉक डील हुई, जिससे बाजार में भारी दबाव बना रहा।

इस दौरान बीएसई  पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 1.2% गिरकर 39.90 रुपये तक गया और दिन का अंत 0.38% की गिरावट के साथ 39.80 रुपये पर हुआ।

ओला इलेक्ट्रिक को चौथी तिमाही में बड़ा नुकसान हुआ है, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है। कंपनी की वित्तीय सेहत पर उठते सवालों और भविष्य की रणनीति को लेकर अस्पष्टता ने भी बिकवाली को बढ़ावा दिया है।

आगे क्या?

विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनी को अपनी बैलेंस शीट मजबूत करने, लागत नियंत्रण और निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए रणनीतिक कदम उठाने होंगे। यदि कंपनी तगड़ा रिवाइवल प्लान लाती है, तो शेयरों में कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है, लेकिन फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

#ओला_इलेक्ट्रिक, #शेयर_कीमत, #शेयर_बाजार, #ब्लॉक_डील, #निवेशक_चिंता, #फाइनेंस_न्यूज़, #स्टॉक_क्रैश, #शेयर_गिरावट, #कंपनी_नुकसान