ऑडी इटली के चीफ फैब्रिजियो लोंगो की दर्दनाक मौत: 10 हजार फीट ऊंचे पहाड़ से गिरने के बाद सेफ्टी उपकरणों के बावजूद हादसा
September 3, 2024 9:13 am
Editor: ITDC News Team
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इटली में लग्जरी कार ब्रांड ऑडी के चीफ फैब्रिजियो लोंगो (62) की 10 हजार फीट ऊंचे एडमेलो पहाड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। वे शनिवार को इटली-स्विट्जरलैंड बॉर्डर के पास इस पहाड़ की चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे। चोटी पर पहुंचने से कुछ ही दूर पहले उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे गहरी खाई में गिर गए।
उनके साथी ने तुरंत बचाव दल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद हेलिकॉप्टर टीम ने उनकी तलाश शुरू की। लोंगो का शव 700 फीट नीचे मिला और मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को आगे की जांच के लिए करिसोलो अस्पताल में रखा गया है।
ब्रिटिश अखबार ‘सन’ के मुताबिक, घटना के वक्त लोंगो ने सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे। इसके बावजूद यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हादसे की सही वजह का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा और अंतिम संस्कार की घोषणा की जाएगी।
Tags:
10 हजार फीट ऊंचा पहाड़,
अंतिम संस्कार,
एडमेलो पहाड़,
ऑडी इटली के चीफ,
करिसोलो अस्पताल,
खाई में गिरना,
दर्दनाक मौत,
पुलिस जांच,
पोस्टमार्टम,
फैब्रिजियो लोंगो,
बचाव दल,
संतुलन बिगड़ना,
सेफ्टी उपकरण,
हेलिकॉप्टर टीम
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अमेरिका ने USS लिंकन को लेकर ईरान द्वारा लगाए गए
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य-पूर्व में Iran और Israel के बीच बढ़ते युद्ध तनाव
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Saudi Arabia के शायबा
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: Basra में ईरान समर्थित बलों की ओर से ड्रोन हमला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित युद्ध की
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के ऊर्जा आयात को लेकर एक नई स्थिति
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने हाल ही
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों में काम कर रहे करीब 23,000 भारतीय
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा
ईरान के विदेश मंत्री Seyyed Abbas Araqchi ने हाल ही में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और मौजूदा राष्ट्रपति Joe Biden की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेपाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री Pushpa Kamal
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : खाड़ी क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारत